Home / Flash / सिविल कोर्ट परिसर जौनपुर में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला, हापुड़ अधिवक्ता के ऊपर लाठी चार्ज मामले और फर्जी मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं ने जमकर किया हंगामा

सिविल कोर्ट परिसर जौनपुर में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला, हापुड़ अधिवक्ता के ऊपर लाठी चार्ज मामले और फर्जी मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं ने जमकर किया हंगामा

सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए फूंका पुतला

————————————————–

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

जौनपुर। जौनपुर सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने हापुड़ में अधिवक्ता के ऊपर लाठी चार्ज होने और फर्जी मुकदमा लगाने के विरोध में जमकर हंगामा करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए प्रदेश सरकार मुर्दाबाद और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए, अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही करने में इतनी अंधी हो चुकी है उसे सही और गलत में फर्क नजर नहीं आ रहा है, बुलडोजर चलाते-चलाते यह न्याय प्रणाली व्यवस्था और उसका सामान को भी भूल चुके हैं, और इसका जीता जागता उदाहरण हापुड़ अधिवक्ता के ऊपर लाठी चार्ज और फिर उसके बाद ऊपर से फर्जी मुकदमा, इससे यह साफ जाहिर है कि न्याय प्रणाली पर भी इनका हंटर चलते दिखाई दे रहा है, किंतु अधिवक्ता उत्पीड़न को अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ बर्दाश्त नहीं करेगा, और प्रदेश सरकार को चेताने और आंख खोलने के लिए अधिवक्ता संघ लगातार विरोध प्रदर्शन करेगा। यह विरोध प्रदर्शन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य रूप से जितेंद्र नाथ उपाध्याय, अनिल सिंह ,ब्रजनाथ पाठक, समर बहादुर यादव, सुरेश पांडेय, विजय शंकर दुबे, पंकज श्रीवास्तव, अश्वनी मिश्रा, प्रेम कुमार सिंह, सहित भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *