
सब की नजर संवाददाता
मछलीशहर, जौनपुर। जौनपुर जिले के मछली शहर विधानसभा के भटहर, दीनापुर गांव में दीनापुर बस्ती में 19 और 20 अगस्त को चार बच्चों की मौत पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और 6 बच्चे अस्पताल में भर्ती है। खबर पाकर सीएमओ और उप जिलाधिकारी आए लेकिन यह बनवासी जिला अधिकारी जौनपुर को बुलाने की मांग कर रहे हैं। जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री के जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगे।समाजसेवी जज सिंह अन्ना मुसहर बस्ती का दौरा किया। जज सिंह अन्ना ने बताया कि सांसद विधायक अभी नहीं पहुंचे इन वनवासियों की मांग है कि हमारी आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। रोजगार के कोई साधन नहीं है सरकार द्वारा हमको नहीं के बराबर सुविधा मिल रही है। हम लोगों के पास राशन कार्ड पर्याप्त मात्रा में नहीं है राशन भी 28 किलो मिलता है ।वनवासियों ने कहा कि मनरेगा में हमको रोजगार बहुत कम मात्रा में दिया गया है। आवास भ्रष्टाचार्यों की चपेट में चढ़ गया था पूरी तरह झमाझम बरसात में पानी आवास के अंदर गिर रहा है । सरकारी अस्पताल में डिलीवरी लेकर जाते हैं तो डिलीवरी महिलाओं को बाहर की दवा लिखी जाती है। डिलीवरी से निकलते समय महिलाओं से एक से डेढ़ हजार रुपए लिए जाते हैं । पैसे नहीं होने की स्थिति में जिसके कारण हम लोग ओझा के पास बीमार बच्चों को झाड़ फूंक के लिए लेकर के जाते हैं। वनवासी लोगों ने बताया कि हमलोगों के आवास पूरी तरह भ्रष्टाचार्यों की चपेट में नहीं बन पाया । हमलोगों के आवास के चारों तरफ जल भराव गंदगी, जीवाणु विषाणु है जहां मौतें होती हैं । मुशहरों की मांग है कि सड़क बिजली पानी और रोजगार राशन कार्ड आवास,पेन्सन लड़कियों की शादी विवाह में खर्च, सभी सही मात्रा में दिया जाए ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal