Home / Flash / सांसद बी.पी. सरोज मुंबई मे अपने आवास पर मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की जनता से मिले, जाना हालचाल

सांसद बी.पी. सरोज मुंबई मे अपने आवास पर मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की जनता से मिले, जाना हालचाल

सब की नजर संवाददाता

मुंबई। उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर के लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के भाजपा सांसद बी. पी. सरोज मुम्बई आवास पर मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की जनता से मुलाकात करके उनका हालचाल लिया। आपको बता दें कि मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के एक ऐसे सांसद बी. पी. सरोज हैं जो हमेशा सिर्फ मछलीशहर लोकसभा के विकास के विषय में कभी दिल्ली तो कभी लखनऊ तमाम मंत्रियों से मिलकर मछलीशहर के विकास के लिए जी जान से लगे रहते हैं। सांसद बी. पी. सरोज हमेशा अपने पैतृक आवास मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मादरडीह मे जनता दर्शन कार्यक्रम में दूर दराज से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनकर उसे तत्काल दूर कराते हैं। इसी क्रम में जब सांसद बी.पी. सरोज मुंबई अपने आवास पर पहुंचे तो वहां भी मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की जनता से मुलाकात किया। सांसद बी.पी. सरोज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित तमाम महाराष्ट्र के मंत्रियों से मिलकर विकास के तमाम विषयों पर चर्चा किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *