Home / Flash / जनपद मीरजापुर में नशे सम्बन्धित अवैध व्यवसाय कब समाप्त होंगे कौन है जिम्मेदार –

जनपद मीरजापुर में नशे सम्बन्धित अवैध व्यवसाय कब समाप्त होंगे कौन है जिम्मेदार –

विन्ध्याचल पुलिस द्वारा शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 13 किग्रा अवैध गांजा बरामद –
—————————————————-

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनन्दन द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः14.08.2023 को उप-निरीक्षक हरे राम चौरसिया मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से अभियुक्त अनिकेत शर्मा पुत्र राम सजीवन शर्मा निवासी खीरी बाजार थाना खीरी जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अनिकेत शर्मा उपरोक्त के कब्जे से पिट्ठू बैग में 13 छोटे-छोटे बण्डलों में रखा हुआ कुल 13 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उड़ीसा प्रान्त से गांजा खरीद कर लाता है और उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-127/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया। जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 07 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0देहात-01,थाना कछवां-04
थाना पड़री-01,थाना मड़िहान-01।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *