Home / Flash / सिटी क्लब मीरजापुर में ध्वजा रोहाण सम्पन्न –

सिटी क्लब मीरजापुर में ध्वजा रोहाण सम्पन्न –

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट

मीरजापुर। स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री, प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण। तत्पश्चात सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा लगाई गई विभाजन विभीषिका स्मृति एवं विकास प्रदर्शनी का किया निरीक्षण/अवलोकन। इस अवसर पर MLC विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल (एस) इंजीनियर राम लौटन बिंद, अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुंदर केशरी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी वीएस के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे साथ ही जनपद से आये विभीन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं शिक्षक ,मीरजापुर कजरी की सुर साम्राज्ञी अजिता श्रीवास्तव ,एवं आर्यकन्या स्कूल से दीपा कुमारी की छात्राएं भी उपस्थित थीं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *