
नाच गाना से गुंजायमान हुआ पांडाल थिरकने लगे श्रद्धालू:
————————————-
डा. दिनेश मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा हसनपुर में आज पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव और झांकी देखकर हजारों भक्तों ने अपने को नाचने गाने से नही रोक पाए और भगवान श्री कृष्ण का जन्म होने की झांकी देखकर खड़े होकर सभी भक्त थिरकने लगे महिला श्रद्धालुओं ने सोहर गाकर नाचने लगी। पांडाल में ऐसे दृश्य को देखकर भारी संख्या में लोग सराहना करते नजर आए। जन्म होते ही भाजपा तरहठी मंडल अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता , भाजपा मंडल महामंत्री चन्द्र प्रकाश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य डा०गजानंद यादव , जिला पंचायत सदस्य अंजना पांडेय राम किंकर पांडेय , ग्राम प्रधान सरायचौहन समर जीत मौर्य,मेवा लाल चौरसिया ,श्रीमती बिमला देवी पत्नी रामराज मौर्य, डा ०दिनेश कुमार मौर्य, शिव शंकर गुप्ता , के साथ साथ अन्य महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने आरती करके नवजात शिशु के रूप में जन्मे प्रभू श्री कृष्ण से आशीर्वाद की कामना करते देखे गए। भगवान श्री कृष्ण के प्रति आस्था रखने वाले मुंगरा बादशाहपुर थाना के उप निरीक्षक श्री तारकेश्वर दूबे की मौजूदगी सराहनीय रही । अचानक फोन आ जाने से आरती करने से वंचित रह गए।कार्यक्रम का संचालन बृजेश तिवारी ने किया ग्राम प्रधान टी यन यादव, उमाकान्त मौर्य पूर्व बी डी सी ,धर्मराज यादव, कार्यक्रम व्यवस्थापक शेषमणि मौर्य , कल्लू मौर्य, अरविन्द शुक्ला ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।अकिंत मौर्य , सनी मौर्य, हरिओम गुप्ता ,लवकुश गौड़ , के साथ साथ कमेटी के अन्य कार्यकर्ता कमेटी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए नजर आए । कथा वाचक पूज्य आचार्य श्री सन्तोष महाराज अयोध्या धाम की लोगों ने भूरि भूरि प्रसंशा करते देखे गए।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal