Home / Flash / समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने सैकड़ों पत्र विक्रेताओं को रेनकोट का किट वितरित किया

समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने सैकड़ों पत्र विक्रेताओं को रेनकोट का किट वितरित किया

सब की नजर संवाददाता

जौनपुर। समाचार पत्र को समय पर पाठकों के पास पहुंचाना बहुत ही कठिन परिश्रम करना पड़ता है। ठंडी, गर्मी या फिर बरसात हो समय पर पर विक्रेता पाठकों के पास समाचार पत्र को किसी भी सूरत में पहुंचाते हैं। उक्त बाते

जिले में समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से बुधवार को मीरपुर स्थित पत्रकार संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता व लोकसभा सदर के प्रमुख दावेदार एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने सैकड़ों पत्र विक्रेताओं को रेनकोट का किट वितरित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि अखबार चलाना कठिन काम है और इसे विभिन्न परिस्थितियों में समय के साथ पाठकों के घर घर पहुंचाना और कठिन है। सुबह उठने पर चाय पर अखबार की बहुत जरूरत पड़ती है। ज्ञान प्रकाश सिंह ने पत्र विक्रेता संघ भवन की शीघ्र जीर्णोद्धार कराने दिलाने में मदद का आश्वासन दिया। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के हांथो से पत्र विक्रेताओं ने रेनकोट का किट पाते ही चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। पत्र विक्रेताओं का कहना है कि रेनकोट से बरसात के समय में समाचार पत्र सुरक्षित और समय पर हर पाठकों के पास पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *