डा. दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा हसनपुर में आज तीसरे दिन की कथा में शिव विवाह की कथा सुनकर और शिव विवाह के बारात की झांकी देखकर भागवत कथा में आए हुए ग्रामीण एव क्षेत्रवासी श्रद्धालुओं ने मंत्र मुग्ध होकर कथा का श्रवण करते कथा की प्रशंसा करते हुए नजर आए । आज कथा में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अंजना पांडेय के पति रामकिंकर पांडेय, पांडेयपुर प्रधान निर्जला पांडेय के पति जीतेंद्र पांडेय , सभा शंकर मिश्र, केशरी प्रसाद मौर्य, शोभ नाथ यादव, लाल जी शुक्ल, राम गोपाल यादव प्रबंधक इन्द्र बहादुर इंटर कालेज पांडेयपुर, दया शंकर पांडेय, विजय कुमार पांडेय पूर्व प्रधान, एव अन्य बहुतेरे क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति पांडाल में देखने को मिली।अतिथियों के स्वागत में गांव के नवयुवक मंडल दल के कार्यकर्ता शिव शंकर गुप्त, बृजेश कुमार तिवारी, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सतीश चन्द्र मौर्य , राकेश कुमार मौर्य फोटो ग्राफर, के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता की सहभागिता सक्रिय रूप से देखने को मिली। कथा के अन्त में शिव विवाह की झांकी में बने मूर्तियों की श्रद्धालुओं ने आरती किया । और मानिक चंद्र मौर्य हसनपुर,रामदीन सरोज ठाकुर जी के पूरा ने प्रसाद वितरण किया। कल की कथा मे ध्रुव चरित्र और प्रहलाद चरित्र पर आधारित कथा का वर्णन किया जाएगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal







