Home / Flash / दिव्यांग रेशमा बानों के ऊपर जिलाधिकारी की दयात्मक कृपा –

दिव्यांग रेशमा बानों के ऊपर जिलाधिकारी की दयात्मक कृपा –


जिलाधिकारी दिव्या मित्तल नें राशन कार्ड के लिये भटक रही दिव्यांग रेशमा बानों को अन्त्योदय राशन कार्ड के साथ ही आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया –
——————————————————

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट

मीरजापुर। राशन कार्ड बनवाने के लिये कई दिनों भटक रही गरीब दिव्यांग महिला रेशमा बानों निवासी-खंडवा नाला मीरजापुर को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज अन्त्योदय राशन कार्ड के साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनवाकर अपनें हाथों से उपलब्ध कराया गया। दिव्यांग रेशमा बानो इधर-उधर भटकने के पश्चात विगत 07 जुलाई 2023 को कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी से मिलकर प्रार्थना पत्र में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आय प्रमाण पत्र तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने हेतु अनुरोध किया था, जिसका संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी द्वारा उप सदर चन्द्रभानु सिंह कोे निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत समस्त प्रमाण पत्रों को बनाने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के क्रम आज जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में रेशमा बानों को राशन कार्ड व गोल्डन कार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह उपस्थित रहें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *