
सब की नजर संवाददाता
जंघई, जौनपुर। उत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जंघई जंक्शन पर आज अमृत भारत रेलवे स्टेशन उद्घाटन के प्रधानमंत्री द्वारा विडियो कांफ्रेंस उद्घाटन के अवसर पर
समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने जंघई जंक्शन पर एसडीएम मछली शहर और सीओ मछली शहर को जंघई जंक्शन की बहुत बड़ी समस्या जो सेकंड साइड एंट्री की है इधर से 75 परसेंट रेलयात्री जंघई जंक्शन पर आते हैं प्लेटफार्म नंबर 5 से आवागमन जिसमें ओवरब्रिज, टिकट बुकिंग है यात्री सेड, पार्किंग ,शौचालय की मांग को लेकर रविवार को जज सिंह अन्ना ने उपजिलाधिकारी मछली शहर को जंघई जंक्शन पर ज्ञापन दिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मैं इस ज्ञापन को रेलवे बोर्ड में भेजूंगा। अन्ना ने चेतावनी दिया कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो शीघ्र ही बड़ा आंदोलन जंघई जंक्शन से जफराबाद जंक्शन के बीच कहीं भी रेल रोको आंदोलन रेल यात्रियों द्वारा किया जाएगा ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal