डा ० दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। जनपद जौनपुर के नव आगंतुक उप कृषि निर्देशक हिमांशू पाण्डेय ने फोन वार्ता पर भारतीय सहारा संवाददाता डा ०दिनेश कुमार मौर्य से बताया कि जनपद जौनपुर के सभी बिकास खंडों के अंतर्गत आने वाले 627 ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग द्वारा दिनाक 7 अगस्त से 17अगस्त 2023 तक दो दिवसीय किसान जागरूकता के लिए किसान पाठशाला/खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। किसान पाठशाला में किसानों को श्री अन्न का पाठ पढ़ाने के साथ ही खेती किसानी से जुड़ी नई नई तकनीकी जानकारियां भी दी जाएगी। जिले के किसानों को इसके माध्यम से जैविक खेती करने के तरीके भी बताए जाएंगे साथ ही कृषि बिभाग की योजनाओं से भी उन्हें जागरूक किया जाएगा । यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा इसमें दो सत्र होगे पहले दिन प्रथम सत्र में श्री अन्न का महत्व ,पोषकता , वर्गीय करण,उत्पादन तकनीकी प्रसंस्करण आदि की जानकारी दी जाएगी द्वितीय सत्र में प्राकृतिक खेती के सिद्धान्त धान की सीधी बुआई , दलहन , तिलहन, एव सब्जी उत्पादन की जानकारी दी जाएगी।
दूसरे दिन प्रथम सत्र में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं। के साथ ही समन्वय वाले बिभागो तथा उद्यान,पशुपालन ,मत्स्य एव मंडी परिषद की महत्व पूर्ण योजनाओं एव दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी ।दूसरे दिन द्वितीय सत्र में पराली प्रबंधन एव कृषक उत्पादक संगठन पर विस्तृत जानकारी दी जायेगी । किसान पाठशाला के लिए अपरान्ह 2 बजे से शाम 5 बजे तक समय निर्धारित किया गया है इसमें कृषि विभाग के कर्मचारी विभागीय योजनाओं के साथ ही नवीनतम तकनीक की जानकारी देगें । इसमें गांव के आस पास मिलने वाले संसाधनों जैसे नीम, करंज,धतूरा आदि की पत्तियां ,गोबर व गौमूत्र का उपयोग करके जैविक कीटनाशक बनाने की विधि भी बताई जायेगी साथ ही कृषकों को फसल बीमा कराने हेतु विस्तृत जानकारी दी जायेगी जिससे उन्हें फसल बीमा का लाभ मिल सके।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal