Home / Flash / बिजली संकट,लो बोल्टेज से कई इलाकों में नहीं चल पा रहे पम्पिंगसेट, नहरों में नहीं पहुंच रहा पानी

बिजली संकट,लो बोल्टेज से कई इलाकों में नहीं चल पा रहे पम्पिंगसेट, नहरों में नहीं पहुंच रहा पानी

लो-वोल्टेज की समस्या ने रोकी धान की सिंचाई –
——————————————

बृजेश पाण्डेय पाण्डेय की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । क्षेत्र में विद्युत की भीषण कटौती से आम लोग त्रस्त हैं तो लो वोल्टेज की समस्या से किसान जूझ रहे हैं जिसके कारण उनकी ध्यान की फसलें सूख रही है। बताते चलें कि पुरानी व्यवस्थाओं पर आधारित मुंगराबादशाहपुर की विद्युत आपूर्ति में वोल्टेज के ड्राप हो जाने की शिकायतें आम हो गयी हैं। उपभोक्ताओं की मानें तो 220 की जगह 110 से लेकर 150 वोल्टेज ही काट पीट कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण पम्पिंग सेट एवं नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने धान की रोपाई तो किसी तरह पूरी की है लेकिन अब उसे हरा – भरा रखने की चिंता किसानों को खाये जा रही है। मोटर नहीं चलने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जब तक पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होगी तब तक लो वोल्टेज की समस्या बनी रहेगी। मुंगराबादशाहपुर नगर फीडर में जर्जर हो चुके विद्युत तार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने में व्यवधान उत्पन्न कर दिए हैं। विद्युत आपूर्ति चालू होते ही दस पन्द्रह मिनट में ही विद्युत तार कही न कही टूट कर गिरता रहता है। जिसके कारण दस मिनट की विद्युत आपूर्ति के बाद टूटे विद्युत तारों को जोड़ने के लिए पन्द्रह मिनट का सिट डाउन लिया जाता है। दूसरी ओर लो बोल्टेज के कारण कूलर, फ्रिज समर सेबल तक नहीं चलते हैं। रात 01 बजे के बाद वोल्टेज कुछ बढ़ जाता है। विद्युत उपकेंद्र मुंगराबादशाहपुर से जुड़े मुंगराबादशाहपुर नगर फीडर से लेकर नीभापुर, भीखपुर, इटहरा आदि फीडरो में विद्युत की भीषण कटौती के बाद लो बोल्टेज एवं ओवर लोड होने के कारण समस्या और भी गंभीर रूप अख्तियार कर लिया है। किसी तरह धान की रोपाई कर चुके किसान अब उसे हरा भरा रखने के लिए परेशान हो गए हैं। तो उधर बारिश न होने तथा नहरों में भी पानी न आने से रोपी गई धान की फसल सूख रही है। खेतों में दरार किसानों का कलेजा चीर रहे हैं । तो उधर लो वोल्टेज से विद्युत उपकरण, फ्रिज, एसी, कूलर, वासिंग मशीन ,इनवर्टर समर सेबल जहां बन्द पड़े हैं। वहीं मुंगराबादशाहपुर नगर की पेयजलापूर्ति व्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *