Home / Flash / वरिष्ठ पत्रकार बृजेश पाण्डेय उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से किए गए सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार बृजेश पाण्डेय उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से किए गए सम्मानित

सब की नजर संवाददाता

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । निष्पक्ष निर्भीक एवं सटीक पत्रकारिता करने पर मुंगराबादशाहपुर के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश पाण्डेय को वाराणसी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक आज के ब्यूरो प्रमुख जय आनन्द एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय स्थाना द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बताते चलें कि पत्रकारिता जगत में लम्बे अरसे से मुंगराबादशाहपुर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार बृजेश पाण्डेय विभिन्न समाचार-पत्रों – तरूण मित्र, भारत दूत, नवजीवन, स्वतंत्र भारत,आज ,दि ग्राम टूडे आदि से जुड़े रहे तथा बेबाकी से अपनी लेखनी चलाते हुए समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज को बुलंद करते रहे। विभिन्न चुनावों में भी सटीक एवं बेबाकी पत्रकारिता की लोग दाद देते रहे। विधानसभा चुनाव में जहां उन्होंने शुरुआती दौर में ही सपा एवं भाजपा प्रत्याशियों में कड़ा संघर्ष होने का दावा किया था जो सटीक साबित हुआ। वहीं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी उन्होंने सत्येन्द्र सिंह फन्टू को ब्लाक प्रमुख होना चुनाव के पहले ही लगभग तय बता दिया था।जिसे कुछ सपा समर्थित लोगों ने खबर को केवल सगूफा बताया था लेकिन जब परिणाम आया तो सपाई सकते में आ गए थे। नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में भी वरिष्ठ पत्रकार बृजेश पाण्डेय ने कपिल मुनि गुप्त के चेयरमैन होना लगभग तय बता दिया था तथा मुख्य संघर्ष भाजपा के कपिल मुनि गुप्त एवं बसपा के जफर मंसूरी के बीच बताते हुए सपा को तीसरे पायदान पर होने का दावा कर दिया था। परिणाम जब आया तो वरिष्ठ पत्रकार बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट सटीक साबित हुई। जिसके बाद जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक आज के ब्यूरो चीफ जय आनन्द श्रीवास्तव एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय स्थाना द्वारा संयुक्त रूप से उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार बृजेश पाण्डेय को इस सम्मान से सम्मानित किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त, पत्रकार फहीम अंसारी, जफर खां , नगेन्द्र दुबे , राकेश दुबे, इन्दिरा ग्रामीण स्वंय सेवी अस्पताल के प्रबंधक दिवाकर द्विवेदी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, राजीव रत्नम तिवारी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त, भाजपा नेता रामबली मिश्रा, दिनेश मिश्रा,सहित अन्य क्षेत्रीय प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *