Home / Flash / बहला फुसलाकर नाबालिक लड़की के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को सुजानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहला फुसलाकर नाबालिक लड़की के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को सुजानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट आरोपी के विरुद्ध संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर भेजा गया जेल-

————————————————-

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

सुजानगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज सैयद हुसैन मुंतज़र के कुशल नेतृत्व में सुजानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छंगापुर निवासी राहुल मिश्रा पुत्र हौसला प्रसाद मिश्रा जो पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त था, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उक्त आरोपी के ऊपर नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने तथा दुराचार करने और मारने पीटने तथा धमकाने जैसे गंभीर धाराओं 110/2023,363,366,323,504, 3/4 पाक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विजय शंकर यादव, हेड कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल अवनीश कुमार थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *