

पैथोलॉजी के दबंग संचालक ने कवरेज के दौरान पत्रकारों से की बदसलूकी
शक्ति पैथोलॉजी पर सीज कार्रवाई के साथ होगी एफ आई आर
शक्ति पैथोलॉजी को पूर्व में भी दो बार किया जा चुका है सीज
—————————————————
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। जौनपुर जिले मे मुंगरा बादशाहपुर के मछली शहर रोड पर स्थित शक्ति पैथोलॉजी जो लंबे समय से अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहा था उसे आज एडिशनल सीएमओ जौनपुर और चिकित्सा प्रभारी मुंगरा बादशाहपुर ने प्रशासन की मौजूदगी में सीज कर दिया! एडिशनल सीएमओ ने बताया कि सीज की कार्रवाई के साथ संचालक के ऊपर f.i.r. भी कराया जाएगा ! साथ ही बताया कि संचालक के पास ना तो पैथोलॉजी चलाने का रजिस्ट्रेशन है और ना ही नर्सिंग होम चलाने का, इसलिए अल्ट्रासाउंड मशीन सहित तीन कमरों को सीज कर दिया गया है! स्थानीय पत्रकारों द्वारा अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी पर प्रशासनिक कार्रवाई का कवरेज करने के दौरान दबंग पैथोलॉजी संचालक विजेंद्र सिंह ने उन्हें ना सिर्फ रोका बल्कि बदसलूकी करने का भी प्रयास किया! यदि मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक तिवारी पुलिस बल के साथ ना होते तो दबंग संचालक पत्रकारों के साथ हिंसात्मक घटना को अंजाम दे सकता था, फिलहाल उक्त पैथोलॉजी के विरुद्ध ऐसी करवाई इसके पूर्व में भी दो बार हो चुकी है, किंतु दोनों बार पुनः संचालित होने लगी थी, यदि मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में विभागीय जांच की जाए तो ऐसे बहुत से पैथोलॉजी और नर्सिंग होम मिल जाएंगे जो लंबे समय से अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे हैं।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

