प्रेस कांफ्रेंस करके प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया
————————————————
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के सृष्टि पैलेस में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस करके प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि 9 साल में गांव – गांव विकास हुआ है। सब कुछ बदल गया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कोरोनाकाल में वैक्सीन लगवाने का कार्य किया साथ ही बाहर विदेशों में भी वैक्सीन देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पहले बिजली की क्या स्थिति थी आज भरपूर लोगों को बिजली मिल रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपया सीधा किसानों के खाते में जा रहा है इसमें बिचौलियों का कोई हस्तक्षेप नही है। रेहड़ पटरी वालों के लिए बिना किसी गारांटी का लोन दिया जा रहा है ताकि रेसड़ी पटरी वाले अपना व्यवसाय कर सकें। राज्यसभा सांसद ने कहा कि जो भी योजनाएं संचालित हैं सभी का पैसा लाभार्थियों के खाते में बेहिचक पहुंच रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के साथ मुँगराबादशाहपुर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त , पुष्पा शुक्ला, राजकुमार जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंतोष गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal