Home / Flash / जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी की गयी तय

जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी की गयी तय

स्टेट हेड कुणाल शर्मा की रिपोर्ट

उत्तरकाशी। 08 जून से 18 जून 2023 तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, यात्रा पड़ावों के मुख्य मार्गों सहित ग्रामीण स्तर पर चलाया जाएगा वृहद स्वच्छता अभियान l

स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने नगर पालिका ईओ, नगर पंचायत, व्यापार मण्डल, टेक्सी यूनियन पदाधिकारियों व सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की एनआईसी कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक ली l

उन्होंने नगर पालिका तथा नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि डोर टू डोर सफाई व्यवस्था के साथ ही रैली व रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार व जन जागरूकता सुनिश्चित की जाये l उन्होंने युवा कल्याण विभाग को युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दल को इस संबध में एक्टिव रखने के साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था को स्वच्छ रखने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये l उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर वार्ड में स्थानीयजनों की छोटी-छोटी समिति बनाकर जैविक और अजैविक कूड़ा सैगरिकेशन को लेकर जागरूक किया जाय। यात्रा पड़ावों, हाइवे के दोनों किनारों पर सफाई की व्यवस्था को परस्पर स्वच्छ रखा जाये l उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाये जाने को लेकर ह्यूमन चेन व मैराथन दौड़ आयोजित करने के निर्देश खेल विभाग को दिए l

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 10 जून से 18 जून 2023 तक जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न तहसील क्षेत्रांन्तर्गत चारधाम यात्रा पड़ावों पर वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया जायेगा l जिसको लेकर सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है l उन्होंने सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ को जनपद में नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, वॉल पेन्टिंग आदि माध्यमों से जैविक व अजैविक कूड़े के पृथक्करण को लेकर जन जागरूकता लाने के निर्देश दिये l

स्वच्छता पर जोर देते हुए मुख्य विकास ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में जिनके घर के पास पर्याप्त खाली स्थान है वे जरूर कम्पोस्ट पिट बनाएं। ताकि गीले कूड़े का निस्तारण कर जैविक खाद के रूप में उपयोग में लाया जा सकें। जिनके पास कम्पोस्ट पिट बनाने की जगह नही है वे प्रत्येक दिन अपने घर का सूखा और गिला कूड़ा अलग-अलग कर नगर पालिका को दें। ताकि कूड़े का निस्तारण जैविक औऱ अजैविक रूप से किया जा सकें। उन्होंने स्वच्छता को लेकर नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में जन जागरूकता फैलाने और आमजन के व्यवहार परिवर्तन लाने के उद्देश्य से नगर पालिका के सभी कार्मिकों समेत सुपर वाइजर,पर्यावरण मित्रों की कार्यशाला आयोजित कर जागरूक करने को कहा। ताकि वे घरों से निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग ले सकें।

बैठक में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता राणा चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी सीपी सुयाल, खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी अमित मंमगाई, स्वजल प्रबंधक पीएस मटूड़ा, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बाड़ाहाट कैलाश सेमवाल, अध्यक्ष व्यापार मण्डल रमेश चौहान, सहित विभिन्न नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल जुड़े रहे l

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *