Home / Flash / कलेक्ट्रेट परिसर से 06 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक कचरा एकत्रीकरण करने हेतु 06 मिनी हाइड्रोलिक गार्बेज टिपर्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

कलेक्ट्रेट परिसर से 06 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक कचरा एकत्रीकरण करने हेतु 06 मिनी हाइड्रोलिक गार्बेज टिपर्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

स्टेट हेड कुणाल शर्मा की रिपोर्ट

उत्तरकाशी। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद के समस्त 06 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक कचरा एकत्रीकरण करने हेतु 06 मिनी हाइड्रोलिक गार्बेज टिपर्स वाहनों को स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने के लिए संदेश देते हुए विधायक गंगोत्री क्षेत्र सुरेश चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया l उक्त वाहन सभी ग्राम पंचायतों से पृथकीकृत प्लास्टिक कचरे को उपचार हेतु निकटतम विकासखंड स्तरीय प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट मैं ले जाएंगे l जिससे ग्राम पंचायतों में कचरा निस्तारण सही तरीके से हो पाएगा l

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता राणा, ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ वन्दना ,परियोजना प्रबंधक स्वजल पीएस मटूड़ा , खण्ड विकास अधिकारी भटवाड़ी अमित मंगाई, जिला पंचायत राज अधिकारी सीपी सुयाल, सहित जनपद के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे l

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *