Home / Flash / शर्मनाक, हवशी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म,पीड़िता ने पिता के विरुद्ध कराई f.i.r., भेजा जेल

शर्मनाक, हवशी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म,पीड़िता ने पिता के विरुद्ध कराई f.i.r., भेजा जेल

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ऐसी शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जो पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करती है, पिता ने अपनी बेटी के साथ किया दुष्कर्म, जी हां सुनने में भले ही आश्चर्य करने वाली बात लग रही हो किंतु यह घटना थाना मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के गांव मे एक हवशी और दरिंदा पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ मुंह काला किया, जब उसकी बेटी द्वारा विरोध किया जा रहा था, तो दरिंदे पिता ने उसे डराने धमकाने के साथ मारा पीटा भी , किंतु पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय थाना मुंगरा बादशाहपुर पहुंचकर अपने दरिंदे पिता के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई, किंतु ऐसी शर्मनाक घटना पर एक बार पुलिस को भी विश्वास नहीं हो रहा था, तो पीड़िता ने बताया कि वह इसके पहले भी दरिंदे पिता द्वारा शिकार हुई थी, जिसकी शिकायत वह अपने मां से की थी, किंतु मां ने इस बात को झूठ करार देते हुए उल्टा बेटी को ही डाटा फटकारा, किंतु बेटी ने मां को विश्वास दिलाने के लिए पुनः घटना आशंका के पहले पीड़िता ने कमरे में मोबाइल कैमरा चालू करके रख दिया था, फिर क्या, पिता का बेटी से की गई दरिंदगी कैमरे में कैद हो गई, जिसको देखकर मां भी अचंभित हो गई और उस दुष्कर्म वाले वीडियो देखकर थाना प्रभारी निरीक्षक मुंगरा बादशाहपुर विवेक तिवारी के भी होश उड़ गए, और तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को भेज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया, और पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला अभिरक्षा में मेडिकल के लिए ले जाया गया, और आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *