Home / Flash / पवाँरा पुलिस द्वारा धारा 419/420/467/468/120बी/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 01 नफर वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

पवाँरा पुलिस द्वारा धारा 419/420/467/468/120बी/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 01 नफर वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

पवारा, जौनपुर। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा दिनांक 17.05.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 026/2023 धारा 419/420/467/468/120बी/506 भा0द0वि0 के वाछिंत अभियुक्त मेहीलाल पुत्र केदारनाथ नि0 सरायबीका थाना पवारा जनपद जौनपुर को उसके घर ग्राम सरायबीका से समय 05.45 बजे सुबह नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्याया0 के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. मेहीलाल पुत्र केदारनाथ नि0 सरायबीका थाना पवारा जनपद जौनपुर उम्र करीब 62 वर्ष
अपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 26/2023 धारा 419/420/467/468/120बी/506

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *