Home / Flash / देवी जागरण में देवी गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता

देवी जागरण में देवी गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। पवांरा क्षेत्र क पवरडींह में देवी जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। देवी जागरण में देवी गीतों पर पूरी रात श्रोता झूमते रहे।

जय मां विंध्यवासिनी मंदिर पर क्षेत्र के विद्वान पंडित पंडित मोनू महाराज जी मां का भव्य श्रृंगार किया । पूजन अर्चन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मां के पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । इस दौरान देवी जागरण के आयोजन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत एवं झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा। कार्यक्रम के शुभारंभ में निगम म्यूजिकल जागरण ग्रुप के गायक बच्चा जान व लालचंद निगम ने गणेश वंदना के गीत गजानन आ जाओ.. से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रयागराज से चलकर आई गायिका इंदिरा स्नेही द्वारा चिरई…. रहती जे हम मयरिया,उडी़ चली ययति रउरि दुवरिया,चुनी चुनी खयति अक्षत के दनवा …पेश देवी गीत पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडित मोनू महाराज ने कलाकारों को मां की चुनरी भेंट सम्मानित किया। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, उमाशंकर गुप्ता, प्रभु नाथ मिश्रा, जय श्री प्रसाद मिश्रा, बजरंगी प्रसाद ,ब्रह्मदेव, विजय शंकर, केशव प्रसाद, लालजी राम, अकबाल, सालिक राम, राजेंद्र कुमार ,ब्रह्मदेव ,हीरालाल, सदानंद चौरसिया समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *