Home / Flash / थाना पवाँरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वाछिंत 02 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

थाना पवाँरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वाछिंत 02 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

पवारा, जौनपुर। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा दिनांक 25.04.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 55/2023 धारा 498ए/304बी भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट के वाछिंत अभियुक्तगण 1. सुनील कुमार पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल 2. सुधीर कुमार पटेल उर्फ राहुल पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल निवासीगण ग्राम रइया ( गुलजारगंज) थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को बंधवा तिराहा से समय करीब 09.30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्याया0 के समक्ष भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त –
1. सुनील कुमार पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल निवासी ग्राम रइया ( गुलजारगंज) थाना सिकरारा जनपद जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष
2. सुधीर कुमार पटेल उर्फ राहुल पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल निवासी ग्राम रइया ( गुलजारगंज) थाना सिकरारा जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष
अपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 55/2023 धारा 498ए/304बी भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना पवारा जनपद जौनपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया थाना पवांरा जनपद जौनपुर
2. का0 अनिल यादव थाना पवाँरा जनपद जौनपुर
3. का0 हरेन्द्र कुमार थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *