
हेमंत कुमार सहगल की रिपोर्ट
दिल्ली एनसीआर। गाजियाबाद के लोनी में बने रूप नगर सरस्वती विहार में फैक्ट्री के प्रदूषण तथा बिजली के कारण और नाली के कारण स्थानीय लोग परेशान कई बार सूचना देने के बावजूद भी नहीं की गई अभी तक कोई कार्यवाही हालांकि स्थानीय निवासियों ने उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी जनपद गाजियाबाद,उपजिलाधिकारी, थाना लोनी कोतवाली शासन-प्रशासन सभी लोगों को अपनी समस्या को लिखित रूप में दिया।लेकिन अभी तक नहीं हुई कोई भी कार्यवाही क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है या फिर प्रशासन कुछ कार्यवाही करना ही नहीं चाहता। इन प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों में जगह-जगह से प्लास्टिक कूड़ा इकट्ठा करके इसे जला कर इनका दाना बनाया जाता है।जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और बीमारियो को झेलने पर विवश होना पड रहा है।और बड़ी बात है कि जिला अधिकारी महोदय को भी अपनी समस्या लिखित रूप में देने के बावजूद कोई कार्यवाही ना होना यह एक बहुत बड़ा विषय है। क्या अब यहां के स्थानीय निवासियों को यूंही प्रदूषण में अपना सारा जीवन बिताना पड़ेगा या फिर शासन प्रशासन इन्हें स्थानीय निवासियों की कोई मदद भी करेगा या नहीं।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
