Home / Flash / सांसद बी.पी. सरोज मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए

सांसद बी.पी. सरोज मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद बी.पी. सरोज मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जौनपुर मे अनुसूचित मोर्चा मछलीशहर जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बी.पी. सरोज उपस्थित होकर सम्मानित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा जफराबाद के केशवपुर रेलवे फाटक पर सम्मानित कार्यकर्ताओं ने सांसद मछलीशहर बी पी सरोज जी का जोरदार स्वागत किया। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा जफराबाद के गौरा बादशाहपुर मे औडि़हार जौनपुर रेलवे लाइन मार्ग पर फाटक संख्या 37 सी पर रेलवे द्वारा पोल लगाने से जनता की कठिनाइयों को देखते हुए मौके पर सांसद बी.पी. सरोज पहुंच कर समस्या को सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु D R M वाराणसी को निर्देशित किया। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा जफराबाद के ग्रामसभा चोरसण्ड मे मोहम्मद जैद सिद्दीकी उर्फ हिटलर के आवास पर सांसद बी.पी. सरोज उपस्थित होकर आम जन-मानस को सम्बोधित करके केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यो विस्तार से बताया। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा जफराबाद के ग्रामसभा चोरसण्ड मे भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सांसद बी.पी. सरोज ने माल्यार्पण किया।
लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा जफराबाद के ग्रामसभा चोरसण्ड गौतम बस्ती में सांसद बी.पी. सरोज उपस्थित होकर आम जन-मानस को सम्बोधित कर केंद्र व राज्य सरकार के किए गए जन-कल्याणकारी उपलब्धियों को बताया। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा जफराबाद के गौरा बादशाहपुर बाजार में सम्मानित कार्यकर्ताओ से सांसद बी. पी. सरोज ने शिष्टाचार मुलाकात किया। जनपद आजमगढ़ के श्री राम जानकी मंदिर माधोपुर धरांग लालगंज मे आरम्भ आदियोगी श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर कन्हैया प्रभुनन्द गिरी जी महाराज श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा जी से मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी सरोज ने आशीर्वाद प्राप्त किया। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा जफराबाद के ग्रामसभा कृतापुर मे बूथ अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा के आवास पर माँ जगदम्बा जी की मुर्ति आस्थापन मे सांसद बी.पी. सरोज सम्मिलित हुए।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *