Home / Flash / उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति जौनपुर की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई

उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति जौनपुर की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई


सब की नजर
जौनपुर (सू.वि.)। उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति जौनपुर की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में तहसील स्तरीय समितियों के गठन, ओलंपिक खेलों व खेल विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण शिविरों के खिलाड़ियों की उपलब्धि के आधार पर प्रोत्साहन राशि का वितरण कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 में अभी तक प्रोत्साहन समिति में प्राप्त आय एवं व्यय के संबंध में चर्चा हुई तथा समिति का ऑडिट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा कराए जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।
उक्त के अतिरिक्त प्रोत्साहन समिति द्वारा अवशेष भुगतान जो अभी नहीं किए गए हैं उसको तत्काल कराए जाने का निर्देश देते हुए जनपद के व्यायाम शिक्षकों की बैठक व क्षेत्र पंचायत के सहयोग से कबड्डी हेतु शेड लगाने तथा युवा कल्याण विभाग के जीर्ण शीर्ण स्टेडियमों को सुधारने के संबंध में निर्देश क्रीड़ा अधिकारी एवं युवा कल्याण अधिकारी को प्रदान किया गया।
सांसद खेल स्पर्धा के संबंध में योजना बनाने तथा जनपद के गांव में स्थित खेल मैदानों में खेल कराने एवं शहीदों की मूर्ति स्थापित कराए जाने का निर्देश क्रीड़ा अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी को दिया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तथा क्रीडा अधिकारी जौनपुर के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *