Home / Flash / स्वर्णिम संसार की ध्वज वाहक है नारी शक्ति -डॉ सुषमा पटेल

स्वर्णिम संसार की ध्वज वाहक है नारी शक्ति -डॉ सुषमा पटेल

ब्रम्हाकुमारी में दो दिवसीय आध्यात्मिक मेला व नारी सशक्तिकरण गोष्ठी समापन-

—————————————————–

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय आध्यात्मिक मेला व नारी सशक्तिकरण के तहत विचार गोष्ठी का समापन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुंगराबादशाहपुर की पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने शिव बाबा का योग कर विश्व शांति के लिए कामना की।
इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि नारी ही परमात्मा शिव की शक्ति है, नारी परमात्मा की श्रेष्ठतम रचना है। नारी अपने घर -परिवार, अपने देश और इस संपूर्ण विश्व को परिवर्तन करने वाली शक्ति है।कहां कि महिलाएं सशक्त हो उसके लिए सर्वप्रथम आवश्यकता है सामाजिक परिवर्तन की, सदियों से समाज में व्याप्त सामाजिक,कुरीतियों, विक्षिप्त मानसिकता को समाप्त कर महिलाओं के प्रति सहयोग सम्मान वाला नजरिया विकसित करने की जरूरत है। कहां कि बच्चों को पढ़ाई की शिक्षा के साथ-साथ धर्म की शिक्षा भी देना बहुत जरूरी है, क्योंकि जो बच्चा धर्म के मार्ग पर चलेगा वे जीवन में कभी गलत कार्य नहीं करेगा। उसके मन में गुरुओं एवं बड़े बुजुर्गों के प्रति भी श्रद्धा रहेगी।
संस्था की संचालिका अनीता दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में लोग अस्थाई सुख एवं शांति के लिए धर्म एवं सत्य के मार्ग को छोड़ रहे हैं। लोगों में काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईष्र्या के कारण दिनोंदिन अपराध बढ़ता जा रहा है। उन्होंने लोगों को धर्म एवं सत्य के मार्ग का अनुसरण करने को कहा। बताया कि शिक्षा के अभाव के कारण लोग अधर्म के मार्ग पर चल रहे हैं।संस्था की संचालिका अनीता दीदी समेत सभी बहनों ने पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल समेत अतिथियों को ईश्वरी सौगात देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन बीके दीपा बहन ने किया। इस अवसर पर संस्था की संचालिका अनीता दीदी, दीपा बहन, खुशबू बहन, माता धन देवी, जगन्नाथ, शैलेंद्र साहू, सालिक राम पटेल , शेष नारायण पटेल, बहन ममता, रजनी, ज्योति, वीरेंद्र बिंद, विकास भाई व विक्की गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *