

रामबली मिश्रा ने माँ के नाम से बनाया कमला नगर बाजार
—————————————–
सब की नजर न्यूज नेटवर्क
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। आज हर क्षेत्र में बेटियां नाम रोशन कर रही हैं। आज बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार ने खजाना खोल दिया है। उक्त बाते शनिवार को मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सोहांसा में कमला नगर मार्केट का उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि बड़ा ही सराहनीय कदम रामबली मिश्रा का है जिन्होंने अपनी माता के नाम से कमला नगर मार्केट को बनाया। राज्यसभा सीमा द्विवेदी ने कहा कि मुँँगराबादशाहपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। इस मुद्दे को मैने पार्लियामेंट में भी उठाया। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में बाईपास पर ओवरब्रिज बनेगा जो मुँगराबादशाहपुर के लिए सबसे बड़ा सौगात होगा। राज्यसभा सांसद ने कहा कि आप जब स्वस्थ रहेंगे जब आपका तनमन स्वस्थ रहेगा तब आप स्वस्थ मन से जनता की बात पूछेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम चरित मानस सुंदरकांड रामायण पाठ से प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर जय बजरंग विद्यालय के संस्थापक घनश्याम मिश्रा, राम किंकर पाण्डेय, रोहन पाण्डेय, राजमणि पाण्डेय, राम सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह के साथ-साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

