Home / Flash / पवाँरा पुलिस द्वारा झपट्टा मारकर छीने गये मोबाइल के साथ 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

पवाँरा पुलिस द्वारा झपट्टा मारकर छीने गये मोबाइल के साथ 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

पवारा, जौनपुर। श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया के कुशल नेतृत्व मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 002/2023 धारा 356 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. राहुल पटेल पुत्र फूलचन्द्र पटेल उम्र करीब 18 वर्ष 2. अनूप पटेल पुत्र जवाहिर पटेल उम्र करीब 19 वर्ष 3. मोनू उर्फ शिवम पटेल पुत्र संजय पटेल नि0गण करौंदा थाना पवारा जनपद जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 02.01.2022 को समय 11.05 बजे कुंवरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त मोनू उर्फ शिवम पटेल उपरोक्त के पहने जींस के पैंट से झपट्टा मारकर छीना गया 01 अदद रेडमी मॉडल 21091006A1 मोबाईल फोन बरामद हुआ तथा घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 यूपी 62 सीजे 9768 हीरो सुपर स्पेण्डर को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के सीज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. राहुल पटेल पुत्र फूलचन्द्र पटेल उम्र करीब 18 वर्ष नि0 करौंदा थाना पवारा जनपद जौनपुर
2. अनूप पटेल पुत्र जवाहिर पटेल उम्र करीब 19 वर्ष नि0 करौंदा थाना पवारा जनपद जौनपुर
3. मोनू उर्फ शिवम पटेल पुत्र संजय पटेल उम्र करीब 18 वर्ष नि0 करौंदा थाना पवारा जनपद जौनपुर

अपराधिक इतिहास – मु0अ0स0 002/2023 धारा 356/411 भा0द0वि0 थाना पवाँरा जनपद जौनपुर

बरामदगी – 01 अदद रेडमी मॉडल 21091006A1 मोबाईल फोन

गिरफ्तारी/बरामदगी पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया थाना पवाँरा जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 मंजय यादव थाना पवाँरा जनपद जौनपुर
3. का0 अभिषेक यादव थाना पवाँरा जनपद जौनपुर
4. का0 संजय यादव थाना पवांरा जनपद जौनपुर।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *