
सब की नजर न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। धर्म और आस्था की पवित्र नगरी काशी तमिल संगमम मे समापन समारोह में पधारे देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी. पी. सरोज ने स्वागत किया। इस मौके पर सांसद बी. पी. सरोज ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि आज आस्था की पवित्र नगरी काशी में मा. गृहमंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज का आगमन हुआ है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal