
डॉ दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
———————————————
प्रयागराज। बृहस्पतिवार की रात लगभग डेढ़ बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री माननीय श्री विक्रमाजीत मौर्य की आकस्मिक तबियत खराब होने की वजह से परिजन आनन फानन में अस्पताल लेकर जा रहे थे कि अचानक रास्ते में ही हृदय गति रुक गई । अस्पताल पहुंचने पर डा ० मृत घोषित कर दिए जिसकी सूचना पाकर परिजनों और क्षेत्र वासियों व शुभ चिंतकोंमें शोक की लहर दौड़ पड़ी। यह मन को स्तब्ध कर देने वाली घटना सुनते ही भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं एवं क्षेत्रीय लोगों का शोक संतिप्त परिवार को ढाढस बधाने का तांता लग गया। इस घटना से देश व प्रदेश की जो अपूर्णीय क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal