Home / Flash / चिल्लाई जनता ,रो रही महिलाएं रविंद्र नाथ पाठक के अपहरण का दर्द भरा 31वां दिन, हर गली चाय की दुकान गांव-गांव में अपहरण की हलचल – अन्ना

चिल्लाई जनता ,रो रही महिलाएं रविंद्र नाथ पाठक के अपहरण का दर्द भरा 31वां दिन, हर गली चाय की दुकान गांव-गांव में अपहरण की हलचल – अन्ना

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। बरसठी मछली शहर विधानसभा के बरसठी थाना के अंतर्गत 29 अक्टूबर की रात 1बजकर 10 मिनट पर अपहरण हुए रविंद्र नाथ पाठक के अपहरण का आज 31वां दिन है लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला जबकि जज सिंह अन्ना के आमरण अनशन से पुलिस टीम सर्विलांस टीम एसओजी टीम और अंतिम समय में स्वाट टीम का गठन किया गया इतने दिनों में गोपालपुर गांव में मायूसी रोना पीटना अफसोस एक दूसरे से पूछताछ चल रहा है। समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने कहा कि क्षेत्र के हर गली चाय की दुकान गांव-गांव में अपहरण की हलचल है वही पुलिस कुछ लोगों को उठा भी रही है लेकिन अंतिम निष्कर्ष पर पुलिस नहीं पहुंच पाई और क्षेत्र की जनता कह रही है कि यह सब योगी सरकार की असफलता की देन है क्योंकि मामले को थानाध्यक्ष बरसठी द्वारा अगर विलंबित न किया जाता तो यह मामला खुल भी सकता था पुलिस प्रयास जारी है सब निरर्थक साबित हो रहा है योगी सरकार, ज़बाब दें,। अन्ना ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीएमओ इंडिया, लोक सभा स्पीकर, लोक सभा सेक्रेट्ररी, डीजीपी यूपी, आईजी रेंज वाराणसी को 31वें दिन भी ट्वीट के माध्यम से इसकी सूचना दी गई है । जनता ने कहा कि अब हमसब जन आंदोलन तेज करेंगे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *