

डा. प्रमोद कुमार शुक्ल
कटघरलालगंज, आजमगढ़। क्षेत्र में कटिया कनेक्शन के चलते गाँव के लिगल उपभोक्ता जो बिल भरते हैं उन्हें लाईट ठीक से नहीं मिल पा रहा है क्योंकि कटिया कनेक्शन के चलते रोजाना कहीं न कहीं शार्ट होकर फेस उड़ जाता है और आधे गाँव की बिजली गायब हो जाती है। कटिया वाले फेस बदल कर अपना काम चला लेते हैं । बीती रात कटिया कनेक्शन के चलते खम्भे से तार टूट कर खेत में लटक गया जिसके चलते पशु या किसान की करंट लगने से मौत भी हो सकती है। बिजली विभाग को इसकी सूचना फोटो खींच कर व्हाट्सअप पर भेज दी गयी है और फोन द्वारा भी दे दिया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों की नींद कब खुलती है और कटिया धारक के ऊपर कब कार्यवाही होती है यह तो समय बताएगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal