
सब की नजर न्यूज नेटवर्क
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर का परिसीमन होने से कई ग्रामीण क्षेत्र के जुड़ जाने से नगर निकाय चुनाव में इसबार लड़ाई बड़ी ही काटेदार होने की संभावना बनी हुई है। नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता व सभासद एवं सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज के प्रबंधक, समाजसेवी आलोक कुमार गुप्ता ( पिंटू ) ने भी अपनी तैयारी जोरों से शुरू करते हुए क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। ज्ञात हो कि आलोक कुमार गुप्ता सरल स्वभाव, मृदुभाषी लोगों के दुःख- सुख मे हमेशा तत्पर रहते हैं। आलोक कुमार गुप्ता ( पिंटू ) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यदि क्षेत्र की जनता का सेवा करने का मौका दिया और क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर चेयरमैन बनाया तो नगर के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास कराऊंगा। उन्होंने कहा कि मै वायदा नही विकास करके दिखाऊंगा। आलोक कुमार गुप्ता वर्तमान में नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर में नामित सभासद के साथ- साथ भाजपा के पुराने पदाधिकारी भी हैं। आलोक कुमार गुप्ता का क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बनी हुई है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal