
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगर निकाय की तैयारी को लेकर जहाँ सभी पार्टियां अपनी- अपनी तैयारियों में जुट गई है वहीं समाजवादी पार्टी भी पीछे नही रहना चाहती है जी हाँ हम बात कर रहे हैं जनपद जौनपुर के नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर का जहाँ से सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सभासद रामबली यादव नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी पूरी तैयारी करते हुए नगरपालिका परिषद में जुड़े हुए गाँवो में व नगर में जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। सब की नजर से बातचीत के दौरान सपा नेता रामबली यादव ने कहा कि ग्रामीण व नगर क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर चेयरमैन बनाया तो ग्रामीण के साथ – साथ नगर में अधूरे विकास कार्य को सर्वप्रथम पूरा कराऊंगा। एक सवाल के जवाब में सपा नेता रामबली यादव ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। रामबली यादव ने कहा कि नगर के स्वर्णिम विकास के लिए आने वाले निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट करें।

सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal