

जय प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर। खुर्जा के तहसील पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी महोदय खुर्जा को ज्ञापन सौंपा आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खुर्जा तहसील गांव सरावा दादूपुर में राशन डीलर का चुनाव जल्द से जल्द कराए जाने और जब तक राशन डीलर का चिन्हित ना हो तब तक गांव दादूपुर में ही राशन बटवाया जाए भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि गांव की बहन बेटियों को राशन के लिए अन्य जगहों पर जाना पड़ता है जिससे उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए राशन को गांव दादूपुर में ही बटवाया जाए और भारतीय किसान यूनियन का खुर्जा तहसील सप्लाई स्पेक्टर द्वारा राशन डीलर से मंथली ली जाती है और राशन डीलरों द्वारा 1 से 2 किलो प्रति यूनिट राशन कम दिया जाता है इसके लिए जल्द से जल्द सप्लाई स्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए उप जिला अधिकारी महोदय खुर्जा को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर विजेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री दामोदर सिंह संजय कुमार शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री विष्णु रोहताश सिंह अमित छोकर हाशिम खान संदीप भाटी मोहम्मद इस्लाम मुजाहिर सोलंकी आस मोहम्मद हाजी इमरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal