Home / Flash / ब्रेकिंग न्यूज, चौरसिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक उमाशंकर चौरसिया सपा में हुए शामिल, राजनीतिक गलियारों में मचा भूचाल, लड़ सकते हैं अध्यक्ष पद का चुनाव

ब्रेकिंग न्यूज, चौरसिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक उमाशंकर चौरसिया सपा में हुए शामिल, राजनीतिक गलियारों में मचा भूचाल, लड़ सकते हैं अध्यक्ष पद का चुनाव

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगर के चौरसिया इलेक्ट्रिक एण्ड इलेक्ट्रानिक के मालिक उमाशंकर चौरसिया ने समाजवादी पार्टी का दामन पकड़ लिया। ज्ञात हो कि उमाशंकर चौरसिया विहिप में शामिल थे। उमाशंकर चौरसिया विहिप का दामन छोड़कर सपा में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालबहादुर यादव व समाजवादी पार्टी मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष राजमूर्ति सरोज ने सोमवार को उमाशंकर चौरसिया को सदस्यता दिलाई। समाजवादी पार्टी में उमाशंकर चौरसिया के शामिल होने से आगामी नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चुनाव में राजनीतिक भूचाल आ गया है। राजनीतिक गलियारों से मिली जानकारी के मुताबिक उमाशंकर चौरसिया आगामी नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *