

सब की नजर न्यूज नेटवर्क
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। श्रीराम सेवाश्रम चैरिटी धर्माथ ट्रस्ट भीखपुर , मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर द्वारा संचालित आदर्श रामलीला का मंचन 4 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ और 14 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति व मेघनाथ वध हुआ एंव 15 अक्टूबर 2022 को श्रीराम ने रावण का वध करके जनक नंदनी सीता को लंका से मुक्त कराया। जैसे ही श्रीराम ने रावण का वध किया जय श्रीराम के नारों से मेला परिसर गूंज उठा। श्रीराम सेवाश्रम चैरिटी धर्माथ ट्रस्ट भीखपुर , मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर के अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंधक विजय शंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र,डायरेक्टर अरुण पाण्डेय, महासचिव व भारतीय सहारा के प्रधान संपादक श्याम शंकर पाण्डेय, आदर्श रामलीला समिति के मैनेजर हरेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम लोगों ने श्रीराम, सीता,लक्ष्मण और हनुमानजी की आरती उतारकर आशिर्वाद लिया। आदर्श रामलीला सकुशल संपन्न होने पर आदर्श रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने श्रीराम का अभिनय करने वाले शिवा पाण्डेय, लक्ष्मण का अभिनय करने वाले रिषभ पाण्डेय, सीता का अभिनय करने वाले अनुभव मिश्रा, सुषेन वैद्य का अभिनय करने वाले बालक निकेत पाण्डेय और प्रतिदिन रामलीला की कवरेज करके खबर दिखाने व प्रकाशित करने वाले समिति के महासचिव व भारतीय सहारा एवं सब की नजर के प्रधान संपादक श्याम शंकर पाण्डेय का विश्वहिंदू परिषद जिला मंत्री जौनपुर व प्रबंधक गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विशंभर दुवे ने जोरदार स्वागत व सम्मानित किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विश्वहिंदू परिषद के जिला मंत्री विशंभर दुवे ने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि आदर्श रामलीला कमेटी भीखपुर का मंचन ने सौ साल सकुशल पूर्ण कर लिया। जिला मंत्री ने कहा कि भारतीय सहारा के प्रधान संपादक श्याम शंकर पाण्डेय प्रतिदिन रामलीला की कवरेज लाइव दिखा रहे थे साथ ही भारतीय सहारा व सब की नजर समाचार पत्र के माध्यम से लोगों को राम की लीलाओं का मंचन की खबर पहुंचा रहे थे।
उन्होंने समिति के समस्त पदाधिकारियों व रामलीला में अभिनय करने वाले सभी पात्रगणों का ह्रदय की गहराइयों से बधाई देते हुए कहा कि आपलोगों की मेहनत, लगन और परिश्रम की वजह से रामलीला का सफल मंचन हुआ। कमेटी के पदाधिकारियों ने विश्वहिंदू परिषद के जिला मंत्री विशंभर दुवे का जोरदार स्वागत किया। रामलीला का सौ वर्ष पूर्ण होने पर यज्ञ का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ । श्रीराम, सीता लक्ष्मण सहित समिति के तमाम पदाधिकारियों व क्षेत्रीय लोगों ने हवन किया। विशाल भण्डारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्रीराम सेवाश्रम चैरिटी धर्माथ ट्रस्ट के अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ( बच्चा ),प्रबंधक विजय शंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, रामलीला के मैनेजर हरेन्द्र प्रताप सिंह, डायरेक्टर अरुण पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, कवि रामप्रकाश पाण्डेय, पत्रकार हरि प्रकाश पाण्डेय, राम अजोर पाण्डेय, मोती मिस्त्री, सलीम भाई, कृष्णाकांत पाण्डेय, कामता प्रसाद मिश्र, लालमणि पाण्डेय, जितेंद्र तिवारी, ज्ञान पाण्डेय, रामचंद्र पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

