Home / Flash / संग्रह अमीन संघ की बैठक का हुआ आयोजन

संग्रह अमीन संघ की बैठक का हुआ आयोजन

जय प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

खुर्जा,बुलंदशहर। खुर्जा के मुंडाखेड़ा चौराहे रजी अंसारी के प्रतिष्ठान पर गत बुधवार को संग्रह अमीन संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के मेरठ मंडल मेरठ के सह संयोजक ज्ञान सिंह का पदोन्नति होने के कारण रिक्त पद पर संघ के धनवीर सिंह तहसील हापुड़ को मेरठ मंडल मेरठ संयोजक व जगदीश शर्मा खुर्जा को मंडल प्रवक्ता संग्रह अमीन संघ नियुक्त किया गया। जिसमें सभी जिलों के जिला अध्यक्ष व मंत्री की उपस्थिति रही । सभी से आग्रह किया गया कि वह अपना कार्य संघ में एकजुट होकर और इमानदारी से करेंगे । संग्रह अमीन संघ के पदोन्नति हुए पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमोद सक्सेना, देवेंद्र, रामवीर, अनुज कुमार, इंदरजीत भाटी, सुखपाल सिंह, मनोज आदि उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *