
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में फाटक संख्या 60 बी प्रयागराज – जौनपुर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर रेल पटरी मरम्मत को लेकर गुरूवार को रात्रि 8:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए रेलवे फाटक पर आवागमन बाधित रहेगा। उक्त सूचना पुलिस उपाधीक्षक मछलीशहर, जौनपुर उ.प्र. को रेलवे विभाग ने 29 अगस्त को अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए मांग किया कि पुलिस बल की तैनाती करके मार्ग को परिवर्तन करें। जिसके पत्र को संज्ञान में लेते हुए उपाधीक्षक मछलीशहर ने थाना प्रभारी सदानंद राय को निर्देशित किया कि रेलवे फाटक पर पुलिस बल लगाकर मार्ग परिवर्तन कराऐं ताकि रेलवे फाटक पर मरम्मत का कार्य सुचारू रुप से हो सके। थाना प्रभारी मुँगराबादशाहपुर सदानंद राय ने उक्त जानकारी प्रेस को दिया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal