Home / Flash / यूपी पुलिस कराटे सिलेक्शन उत्तर प्रदेश के दस रेफरीज को निर्णायक पत्र भेजा गया

यूपी पुलिस कराटे सिलेक्शन उत्तर प्रदेश के दस रेफरीज को निर्णायक पत्र भेजा गया

जय प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

बुलंदशहर। खुर्जा के स्कोर कार्यालय सेनानायक 41 वीं वाहिनी पी0ए0सी गाजियाबाद ने 04/07/2022 से 08/07/2022 तक 47वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक कराटे कलस्टर (महिला / पुरूष) जो की 07/07/2022 को प्रतियोगिता के निर्देश निर्गत किये थे। जिसके अन्तर्गत निर्विवाद रूप से आयोजित कराने हेतु कराटे स्पर्धा के निर्णायक मण्डल को आवश्यकता है जिसके लिये उत्तर प्रदेश के दस रेफरीज को निर्णायक निमंत्रण पत्र भेजा गया। जिसमें बुलंदशहर जिला (खुर्जा) के जनरल सेक्रेटरी सेन्साई कुर्बान खान जो की ( National ,A, great judge & Referee) है। इस अवसर पर कुर्बान खान को भी पत्र भेजा गया और उन्होंने उत्तर प्रदेश पी०ए०सी पुलिस की कराटे परतियोगिता को बहुत अच्छे से कराया। लोगों ने की कुर्बान खान की कार्य की सराहना जिसके लिए कुर्बान खान ने शिहान जसपाल सिंह (जनरल सेक्रेटरी – कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और अपने माता पिता ) का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उन्ही के आशिर्बाद से ये मौका मिला ओर साथ ही शुक्रिया अदा करना चाहूंगा श्री इन्द्र प्रकाश जी कोतवाल और श्री जगवीर सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी 41 वाहिनी पी0ए0सी ग़ाज़ियाबाद उ०प० पुलिस जिन्होने पुरुस्कार देखकर मुझे सम्मानित किया आने वाले समय में भी मैं अपने क्षेत्र अपने देश का नाम रोशन करता रहूंगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *