


सब की नजर न्यूज नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। मछलीशहर के भाजपा सांसद बी.पी. सरोज जहाँ अपने आवास मादरडी में प्रतिदिन जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनकर उसको तत्काल समाधान कराने का भरपूर प्रयास करते हैं वहीं जनता दर्शन के बाद सांसद बी.पी. सरोज अपने संसदीय क्षेत्र के तमाम जगहों पर लोगों के तमाम सुख – दुःख में शामिल होते हैं । सांसद बी.पी. सरोज ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान’ के अंतर्गत तमाम स्थानों पर उपस्थित होकर सम्मानित ग्रामवासियों को सम्बोधित कर, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। उसी कड़ी में बुधवार को स़ासद बी.पी. सरोज ने जहाँ तमाम कार्यक्रमों में शामिल हुए वहीं अपने संसदीय क्षेत्र के विधानसभा मछलीशहर के ग्रामसभा सरसरा मे भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रम्हदेव तिवारी तथा ग्राम सभा रसुलहा में नागेश शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात कर जनहित के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा किया। सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होता जा रहा है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal