Home / Flash / भाजपाइयों ने विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह का किया भव्य स्वागत

भाजपाइयों ने विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह का किया भव्य स्वागत

केंद्र में फिर से बनेगी भाजपा सरकार विपक्षी दलों का होगा सफाया- सिद्धार्थ नाथ सिंह

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की आगामी 2024 में होने वाले केंद्र चुनाव में भाजपा पुन: बहुमत से फिर से सरकार बनाएगी। उक्त बातें मुंगरा बादशाहपुर तिराहे पर भाजपाइयों द्वारा स्वागत समारोह के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज से जौनपुर जाते समय भाजपाइयों के बीच कहीं।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से यूपी प्रदेश चुनाव में विपक्षियों का सफाया किया गया उसी तरीके से 2024 में होने वाले केंद्र चुनाव में विपक्षी दलों का सफाया होगा और पुनः एक बार फिर बड़ी बहुमत के साथ केंद्र में पुन: लौटेगी। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव केसरी व चेयरमैन श्री गोविंद साहू के नेतृत्व में पूर्व मंत्री व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, दुर्गेश दुबे, अनुज श्रीवास्तव, राम नारायण साहू, सूर्य लाल जायसवाल, घनश्याम साहू, योगेश जायसवाल, विपिन गुप्ता, संजय चौरसिया, प्रताप मोदनवाल, लव कुश मोदनवाल, आयुष गुप्ता व रवि कुमार आदि लोगों ने स्वागत किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *