Home / Flash / प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य मेला आज, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बिमारियों के उपचार एवं परामर्श के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी – डा. आर.पी. सिंह

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य मेला आज, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बिमारियों के उपचार एवं परामर्श के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी – डा. आर.पी. सिंह

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर । आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा० लक्ष्मी सिंह की देखरेख में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला आज 21 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी मुँगराबादशाहपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० आर पी सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बिमारियों के उपचार एवं परामर्श के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में फिजीशियन डा० अतुल श्रीवास्तव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा० अल्का,बाल रोग विशेषज्ञ डा० अंशुमान त्रिपाठी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा० अंकित श्रीवास्तव,दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डा० शालिनी श्रीवास्तव,आयुष चिकित्सक डा० मो० शाहिद, होम्योपैथिक चिकित्सक डा० शैलेन्द्र कुमार के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त चिकित्साधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० आर पी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में आयुष्मान भारत लाभार्थी कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना, परिवार कल्याण परामर्श, टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, सुमंगला योजना,क्षय रोग से बचाव हेतु जानकारी दी जाएगी । प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आर. पी. सिंह ने क्षेत्रीय लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील किया है। वहीं जनपद जौनपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि ब्लाॅक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाएं जैसे-मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं प्रदान करना एवं प्रचार प्रसार करना है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाना, मेलों में उपस्थित लोगों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड बनाने की सुविधा देना, औषधि एवं जांच सुविधा के साथ आवश्यकतानुसार संबंधित विशेषज्ञ से टेली कंसलटेंसी प्रदान करना तथा संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना आदि है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *