सब की नजर संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी मुँगराबादशाहपुर के प्रभारी / प्रत्याशी दिनेश चन्द्र यादव का बसपा ने टिकट काट दिया। बसपा द्वारा दिनेश चन्द्र यादव से कहा गया कि आप मल्हनी विधानसभा से चुनाव लड़िए जिसपर दिनेश चन्द्र यादव ने मल्हनी के लिए मना कर दिया। दिनेश चन्द्र यादव के समर्थकों को जैसे टिकट कटने की जानकारी मिली समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा और मादरडीह मेन रोड पर नारेबाजी शुरु कर दिया। नाराज समर्थकों ने दिनेश शुक्ला का पुतला भी फूंका। टिकट कटने के बाद बसपा नेता दिनेश चन्द्र यादव ने जहाँ नाराजगी व्यक्त किया वहीं बसपा नेता कमला शंकर यादव ने दिनेश चन्द्र यादव का बसपा द्वारा टिकट काटना लोकतंत्र की हत्या बताया । बसपा के नाराज समर्थकों ने कहा कि दिनेश चन्द्र यादव का टिकट काटकर दिनेश शुक्ला ( गुड्डू भैया ) को टिकट दिया गया है जो सरासर गलत हुआ है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

