Home / Flash / सपा यदि विनोद मिश्रा को मुँगराबादशाहपुर विधानसभा से टिकट देती है तो भाजपा मुँगराबादशाहपुर की नाराजगी का फायदा विनोद मिश्रा को मिल सकता है।

सपा यदि विनोद मिश्रा को मुँगराबादशाहपुर विधानसभा से टिकट देती है तो भाजपा मुँगराबादशाहपुर की नाराजगी का फायदा विनोद मिश्रा को मिल सकता है।

सब की नजर संवाददाता

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से अजय शंकर दुवे ( अज्जू ) को भाजपा ने तो अपना प्रत्याशी बना दिया लेकिन भाजपा यूनिट मुँगराबादशाहपुर की अंदरूनी नाराजगी शुरु हो गई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी नहले पर दहला मारते हुए मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सोहांसा निवासी विनोद मिश्रा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारती है तो अच्छी कामयाबी मिल सकती है। भाजपा मुँगराबादशाहपुर की नाराजगी का फायदा विनोद मिश्रा उठा सकते हैं। एक नजर यदि समीकरण पर डालते हैं तो मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट पर ब्राह्मण वोटरों का वर्चस्‍व है। एक आंकड़े के मुताबिक 3.55 लाख मतदाताओं वाली इस सीट पर ब्राह्मण वोट करीब 80 हजार हैं। पटेल 60 हजार, यादव 40 हजार हैं। अनुसूचित जाति का वोटर करीब 65 हजार है। क्षत्रिय 30, वैश्‍य 26 हजार और मुस्‍लिम वोटर 20 हजार है। समाजवादी पार्टी यदि क्षेत्रीय ब्राम्हण प्रत्याशी विनोद मिश्रा को मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट देती है तो एक तो विनोद मिश्रा मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के क्षेत्रीय प्रत्याशी होंगे और 40 हजार के आसपास यादव मतदाता , ब्राह्मण वोट करीब 80 हजार के आसपास हैं। उसके साथ – साथ भाजपा मुँगराबादशाहपुर की नाराजगी का भी फायदा विनोद मिश्रा को मिल सकता है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *