Home / Flash / अपनादल ( एस ) को गठबंधन में सौ सीटे मिल सकती है – विक्की मौर्य

अपनादल ( एस ) को गठबंधन में सौ सीटे मिल सकती है – विक्की मौर्य

लॉर्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बोधिसत्व डॉक्टर सोनेलाल पटेल अपनादल ( एस ) की पुण्यतिथि मनाई गई

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

मुँँगराबादशाहपुर, जौनपुर। 368 मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सराय बीका में संचालित लॉर्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बोधिसत्व डॉक्टर सोनेलाल पटेल अपनादल ( एस ) की पुण्यतिथि मनाई गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अपनादल ( एस ) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की मौर्या उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रुप में अपना दल ( एस ) के जिला अध्यक्ष शिव नायक पटेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल , जिला युवा मंच अध्यक्ष विनोद यादव , लॉर्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व अपनादल ( एस ) के मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता डॉक्टर जय प्रकाश दुबे उपस्थित थे। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अपनादल ( एस ) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की मौर्या ने कहा कि आप लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया तो इसबार प्रदेश की डिप्टी सीएम बहन अनुप्रिया पटेल जी बनेगीं। मुख्य अतिथि ने मुगरा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की बात कही तथा आश्वासन दिया कि इस बार मुगरा विधानसभा क्षेत्र सीट के लिए हम गठबंधन से अपना दल ( एस ) के लिए मांग करेंगे ।जिलाध्यक्ष शिव नायक पटेल ने कहा कि अपनादल (एस) का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। कार्यक्रम के आयोजक व अपनादल ( एस ) मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा के नेता डा. जय प्रकाश दुवे ने अपनादल ( एस ) के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल जी को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक ढ़ांचा मजबूत हुआ है। एक सवाल के जवाब में डा. थय प्रकाश दुवे ने कहा कि मै पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं पार्टी जो दिशा निर्देश देगी उसका मै बखूबी पालन करूंगा। दुवे ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपनादल ( एस ) की सदस्यता अधिक संख्या में लोग ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित तमाम वक्ताओं ने डा. सोनेलाल पटेल और अपनादल ( एस ) के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे। सभी ने डॉक्टर सोनेलाल पटेल की फोटो पर पुष्प हार चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *