Home / Flash / भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क है – विनोद मिश्रा

भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क है – विनोद मिश्रा

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। जो वायदा भाजपा ने किया था उसको भी पूरा नही कर पाई है। सड़कों की हालात बद से बदतर होती जा रही है। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उक्त बातें गांव उच्चौरा ग्राम सभा में चौपाल लगाकर समाजवादी महिला मोर्चा समिति की बैठक में सपा नेता विनोद मिश्रा ने महिलाओं के बीच कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है पेट्रोल सौ रुपया पार हो गया है, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। विनोद मिश्रा ने कहा कि रसोई का खर्च बढ़ गया है। प्रदेश में लूट, चोरी, दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। विनोद मिश्रा ने कहा कि किसानों की फसलों को आवारा पशु खा रहे हैं किसान रात दिन फसल की रखवाली कर रहा है। लोग परेशान हो गए हैं। अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जो आगामी उ.प्र. विधानसभा चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से सबक सिखाएगी । मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को आवाहन करते हुए कहा कि किसी देश की दिशा और दशा बदलने की ताकत और किसी में है वह केवल महिलाओं में है। उन्होंने पन्नाधाय और रानी लक्ष्मीबाई द्वारा राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान को याद कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान रमाशंकर यादव तथा संचालन पूर्व प्रधान चंद्रशेखर यादव ने किया। इस अवसर पर महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती मीरा देवी, सोनू यादव ,श्याम, सूरत, रमाशंकर यादव, पूर्व प्रधान रमेश, हरिलाल ,जगन्नाथ, अनिल उपाध्याय, राजेश गोस्वामी, प्रदीप व राजेश गिरी आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *