सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक मछली शहर अतर सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सदानन्द राय द्वारा एक आईपीएल सट्टेबाज को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त रवि शंकर ठठेर पुत्र कंश प्रसाद ठठेर निवासी पकड़ी गोदाम थाना मुंगराबादशाहपुर बताया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस को दो अदद मोबाइल फोन एवं 1800 रूपए नगद बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक गिरीश कुमार मिश्र ,का० ओम प्रकाश मिश्रा, गया प्रसाद पटेल,शुभम शुक्ला, मिथलेश कुमार चालक हेड कांस्टेबल मनोज कुमार चौबे शामिल रहे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
