Home / Flash / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों, छात्रों और युवाओं के लिए कार्य कर रही है- चेयरमैन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों, छात्रों और युवाओं के लिए कार्य कर रही है- चेयरमैन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसंपर्क कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां –

सब की नजर संवाददाता –

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । नगर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन शिव गोविंद साहू के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के साढ़े 4 साल पूरे होने पर विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड को लोगों तक पहुंचाकर विकास कार्यों की उपलब्धियां बताया। इस मौके पर चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों, छात्रों और युवाओं के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। माफियाओं की अवैध ढंग से अर्जित अट्ठारह सौ करोड़ रुपए जब्त और ध्वस्त की गई है। नगर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और नेतृत्व में सरकार को अब तक के कार्यकाल की पूरी सफलता मिली है। विगत साढ़े 4 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा हासिल की गई, उपलब्धियों ने पूरे देश और दुनिया में प्रदेश के प्रति नजरिए को बदला है। इस अवसर पर महामंत्री रंजीत भोजवाल, शिव लाल सोनी दुर्गेश दुबे व उपाध्यक्ष संजय चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *