Home / Flash / पूर्व सीएम ने अपराध से मुक्त एक जन कल्याणकारी दिया शासन- गुलाब सिंह

पूर्व सीएम ने अपराध से मुक्त एक जन कल्याणकारी दिया शासन- गुलाब सिंह

बोले पूर्वांचल सचिव :शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर उत्कृष्ट आदर्श स्थापित-
—————————————-
पूर्व सीएम को करणी सेना भारत के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि-
—————————————-

सब की नजर संवाददाता –

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर मुंगरा बादशाहपुर के गांव गोधुवां के निवासी करणी सेना भारत के पूर्वांचल सचिव गुलाब सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान पूर्वांचल सचिव गुलाब सिंह (साहेब) कहा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने यूपी में अपराध से मुक्त एक जन कल्याणकारी शासन दिया था और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदत भी स्थापित किए थे। यही कारण है कि उनके निधन पर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक सभा आयोजित की गई। आगे उन्होंने कहा कि यूपी के 5 जिलों की एक एक सड़क का नाम जो राम मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह रखे जाने को लेकर उन्होंने यूपी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में उन्होंने कहा कि बाबूजी पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीब लोगों के लिए समर्पित रहे और देश को बेहतर विकास को नई दिशा और गति दिए ऐसे में उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है.।
शोक सभा में प्रमोद सिंह,विनय सिंह,रत्नेश सिंह,अमित सिंह ,शैलेंद्र सिंह ,परीक्षित तिवारी,कोमल यादव व राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *